शेयर मंथन में खोजें

रायलसीमा, दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवात गज दक्षिण तमिलनाडु पर पहुँचेगा।

इसलिए तमिलनाडु के दक्षिण-तट पर भारी बारिश की उम्मीद है। तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, एक-दो हिस्सों में भारी वर्षा से इंकार नहीं किया जा सकता। रायलसीमा, दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम बारिश की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश कम हो जायेगी। वहीं असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में वर्षा की तीव्रता में मामूली वृद्धि हो सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर काफी भारी बारिश हुई। उत्तरी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश देखी गयी। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई। वहीं अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, दक्षिण-तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु में भी कहीं कहीं वर्षा हुई। देश के उत्तर-पश्चिमी मैदानों में दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आयी है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
गंभीर चक्रवात गज बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में, अक्षांश 11.4 डिग्री उत्तर और अक्षांश 82.7 डिग्री पूर्व के आस-पास स्थित है। यह तमिलनाडु तट की तरफ दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के पूर्वी हिस्सों में है। उत्तरी पश्चिम राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!