शेयर मंथन में खोजें

यूनिटेक के शेयर लुढ़के

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में दिल्ली-स्थित रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक के शेयरों में गिरावट का रुख है। खबर है कि अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी फिच ने यूनिटेक की रेटिंग घटा दी है। बीएसई में आज के कारोबार में 30.10 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव सुबह 10.30 बजे 7.4% की गिरावट के साथ 32.40 रुपये पर था।

इस समय सेंसेक्स में करीब 3.5% और बीएसई रियल्टी सूचकांक में लगभग 5% की कमजोरी थी। गौरतलब है कि फिच ने कंपनी के 4400 करोड़ रुपये के लंबी-अवधि के कर्ज की रेटिंग 'बीबीबी' से घटा कर 'बी' कर दी है। साथ ही साथ यूनिटेक की छोटी-अवधि के कर्ज और बैंक उधारी से संबंधित रेटिंग भी फिच ने घटायी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख