शेयर मंथन में खोजें

न रहें हमारे सत्यम ऑडिट पर निर्भरः प्राइस वाटरहाउस

ऑडिटिंग फर्म प्राइस वाटरहाउस ने सत्यम कंप्यूटर्स के निदेशक मंडल को सूचित किया है कि वे उसके द्वारा किये गये ऑडिट पर निर्भर न करें। सत्यम कंप्यूटर्स के निदेशक मंडल ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को सूचित किया है कि कंपनी की पूर्व ऑडिटिंग फर्म प्राइस वाटरहाउस ने उसे पत्र भेज कर यह सूचना दी है। बीएसई में आज के कारोबार में 20.55 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव सुबह 11.21 बजे 26.38% की गिरावट के साथ 22.05 रुपये पर था।  

निदेशक मंडल के अनुसार 13 जनवरी 2009 को प्राप्त इस पत्र में ऑडिटिंग फर्म ने कहा है कि उसने 30 जून 2000 को खत्म तिमाही से लेकर 30 सितंबर 2008 को समाप्त तिमाही तक सत्यम कंप्यूटर्स के लेखों की जाँच की और इस दौरान उसके (प्राइस वाटरहाउस) द्वारा जारी किये गये ऑडिट रिपोर्टों और विचारों पर निर्भर न किया जाये। गौरतलब है कि कंपनी के पूर्व अध्यक्ष रामलिंग राजू  द्वारा जालसाजी की स्वीकारोक्ति के बाद सत्यम कंप्यूटर्स संकट में फँस गयी थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख