शेयर मंथन में खोजें

एमएसएमई और रियल इस्टेट को नष्ट करने के लिए नोटबंदी - जीएसटी जिम्मेदार : चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात का जवाब देते हुए कहा कि नोटबंदी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बर्बाद कर दिया और अब सरकार चाहती है कि आरबीआई इस क्षेत्र को पुनर्जीवित करे।


पीएम मोदी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए काले धन पर चोट पहुंचाने के लिए नोटबंदी एक "कड़वी" दवा बताया था और कहा था कि उसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं।
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी सच तो यह है कि नोटबंदी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को चौपट करने की कड़वी दवा थी। अब सरकार यह चाहती है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया उन उद्योगों को फिर से पुनर्जीवित करे। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख