शेयर मंथन में खोजें

गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

उत्तरी मैदानी भागों और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में हल्के से घना कोहरा छाने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम ही बना रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के कई भागों पर देखी गयी। इसके साथ ही भारी वर्षा तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर रिकॉर्ड की गयी। हल्की से मध्यम वर्षा केरल और उससे लगे लक्षद्वीप पर देखी गयी। हल्के से मध्यम कोहरा उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों पर देखा गया। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क ही बना रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ एक ऊपरी वायु प्रणाली के रूप में जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। एक कम दबाव वाला क्षेत्र आंतरिक तमिलनाडु पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस कम दबाव वाले क्षेत्र से दक्षिण आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रही है। एक कमजोर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के दक्षिणी भागों और बांग्लादेश के आस-पास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक ऊपरी वायु ट्रफ रेखा मालदीव से होकर तमिलनाडु के ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तर की ओर बढ़ रही है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"