शेयर मंथन में खोजें

तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है।

वहीं दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में ऊँचे इलाकों पर एक जगह हल्की वर्षा और बर्फवारी हो सकती है। उधर भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में कोहरा बना रहेगा। देश के शेष भागों में शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश हुई। राज्य में कुछ जगहों पर बेहद भारी वर्षा भी दर्ज की गयी। लक्षद्वीप और केरल में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गयी। साथ ही दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश हुई। उत्तर-पूर्वी राज्यों में घना कोहरा छाया रहा, जबकि देश के शेष हिस्सों में शुष्क मौसम बना रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
कोमोरिन क्षेत्र से ट्रफ रेखा तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों तक जा रही है। एक अन्य ट्रफ रेखा केरल तट से लगते हुए, मालदीव से लेकर लक्षद्वीप तक जा रही है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक ऊपरी प्रणाली के रूप में जम्मू-कश्मीर के उत्तरी भागों में बना हुआ है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!