शेयर मंथन में खोजें

मार्च 2019 तक बंद हो सकते हैं देश के आधे से अधिक एटीएम

आने वाले 4 महीने में देश के करीब 1.13 लाख एटीएम (ATM) बंद हो सकते हैं।

अगर ऐसा होता है तो इसका असर पूरे देश में होगा और लोगों को नकद निकालने में बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कन्फडेरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (CATMI) के मुताबिक, मार्च 2019 तक देश के 50% एटीएम बंद हो सकते हैं। इसमें एक लाख ऑफ साइट एटीएम और 15,000 व्हाइट लेबल एटीएम हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आँकड़ों के मुताबिक, सितंबर तक भारत में 2,21,492 एटीएम काम कर रहे हैं। CATMI के मुताबिक इन ATMs को चलाना आर्थिक रूप से लाभकारी नहीं है। संस्था ने कहा कि अगर इन्हें चालू रखा गया तो सरकार की वित्तीय समावेश की योजना को चोट पहुँच सकती है और देश में नोटबंदी जैसे हालात फिर पैदा हो सकते हैं।
एटीएम के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड को लेकर जो नये नियम आये हैं, उनकी वजह से पुराने एटीएम्स (ATMs) को चलाना मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा कैश मैनेजमेंट स्टैंडर्ड और कैश लोडिंग को लेकर भी नियम जारी हुये हैं। इससे एटीएम कंपनियां, ब्राउन लेबल और व्हाइट लेबल एटीएम प्रदाता पहले से ही नोटबंदी के दौरान हुए घाटे से जूझ रहे हैं। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख