शेयर मंथन में खोजें

इनकम टैक्स एक्ट में होगा बदलाव, कार्यबल कर रहा काम

देश के 50 साल पुराने इनकम टैक्स एक्ट को बदलने की तैयारी चल रही है।

इसके लिए एक कार्यबल का भी गठन किया गया है। ये कार्यबल 28 फरवरी 2019 तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इस समिति पर कर कानून का मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने मसौदा तैयार करने के लिए पिछले साल नवंबर में 6 सदस्यीय कार्यबल का गठन किया था। इनकम टैक्स एक्ट 1961 में अब तक कोई खास बदलाव नहीं किये गये हैं।
हालांकि, समिति के संयोजक अरबिंद मोदी के 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद यह रिपोर्ट अधर में फंस गयी थी। मंत्रालय ने सोमवार को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के सदस्य अखिलेश रंजन को इसका प्रमुख बनाया गया है। वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, 'सरकार ने अपने पहले के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुये सीबीडीटी के सदस्य अखिलेश रंजन (विधि निर्माण) को कार्यबल का संयोजक बनाया है। कार्यबल के बाकी सदस्यों पुराने ही हैं।'
मंत्रालय ने बताया कि कार्यबल 28 फरवरी 2019 तक सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख