शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोल, डीजल के दाम में कटौती, सात माह के निचले स्तर पर पहुंचे दाम

पेट्रोल और डीजल के भाव में लगातार कटौती जारी है। बुधवार को पेट्रोल और डीजल के भाव 50 से 53 पैसे घटाये गये।

दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव 74 रुपये से नीचे पहुंच गया। 7 महीने के बाद दाम इस स्तर पर पहुंचा है। आज डीजल का भाव 40 से 43 पैसे घटा। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 74.07 रुपये से घटकर 73.57 रुपये प्रति लीटर हो गया। इसमें 50 पैसे की कटौती हुई। वहीं डीजल का भाव 40 पैसे घटकर 68.49 रुपये प्रति लीटर हो गया।
मुंबई में पेट्रोल का भाव 79.62 रुपये से घटकर 79.12 रुपये प्रति लीटर हो गया। मुंबई में डीजल का भाव 42 पैसे घटकर 71.71 रुपये प्रति लीटर हो गया।
दिल्ली में पिछले 41 दिन में पेट्रोल का भाव 8.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 7.2 रुपये प्रति लीटर घट चुका है। दिल्ली में 17 अक्टूबर को पेट्रोल का भाव 82.83 रुपये लीटर था। दिल्ली में इस दिन डीजल का भाव 75.69 रुपये था।
दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के भाव 4 अक्टूबर को सर्वाधिक उंचाई पर पहुंच गए थे। इस दिन दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये प्रति लीटर और मुंबई 91.34 रुपये प्रति लीटर था। डीजल का भाव 4 अक्टूबर को दिल्ली में 75.45 रुपये और मुंबई में 81.10 रुपये हो गया था। क्रूड के भाव घटने के कारण ही पेट्रोल और डीजल के भाव घट रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख