शेयर मंथन में खोजें

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

तटीय तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर छुट-पुट बारिश की संभावना है। अंडमान-निकोबार पर मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि लक्षद्वीप पर एक-दो जगह बारिश का अनुमान है। शेष सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर-पूर्वी राज्यों में हल्के से मध्यम धुंध बनी रहेगी। वहीं दिल्ली-एनसीआर में रात के तापमान में हल्की कमी आ सकती है। दिल्ली में बहुत सी जगहों पर प्रदूषण अभी भी बेहद खराब श्रेणी में बना रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान सम्पूर्ण देश में मौसम शुष्क रहा। वहीं लक्षद्वीप और उत्तराखंड में एक-दो जगह पर बारिश देखने को मिली। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में मध्यम कोहरा बना रहा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी हल्का कोहरा देखा गया। भारत के मध्य और दक्षिणी भागों में न्यूनतम तापमानों में हल्की कमी आयी है, जबकि दिल्ली के मैदानी भाग, पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ा है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक ऊपरी हवा प्रणाली के रूप में अफगानिस्तान और साथ लगे उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान पर इससे प्रेरित एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से श्रीलंका तक जा रही है। एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी बांग्लादेश और साथ लगे पश्चिमी बांग्लादेश पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"