शेयर मंथन में खोजें

दाम में कटौती से आठ माह के निचले स्तर पर पेट्रोल

आज भी पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गयी है। इस कारण डीजल 3 महीने के निचले स्तर और पेट्रोल 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

आज दिल्ली में पेट्रोल के भाव 33 पैसे और डीजल के भाव में 36 पैसे की कटौती की गयी है। दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल का भाव 73.24 रुपए, मुंबई में 78.8 रुपए, बंगलौर में 73.81 रुपए, चेन्नई में 76.01 रुपए और कोलकाता में 75.24 रुपए प्रति लीटर हो गया।
दूसरी तरफ, दिल्ली में डीजल का भाव 68.13 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 71.33 रुपए, बंगलौर में 68.48 रुपए, चेन्नई में 71.95 रुपए और कोलकाता में 69.98 रुपए हो गया। पिछले 6 हफ्ते में पेट्रोल के भाव में 10 रुपए और डीजल के भाव में 7 रुपए की कटौती हो चुकी है। भारत में पेट्रोल और डीजल के भाव कच्चे तेल के दाम घटने के कारण कम हो रहे हैं। एक समय दिल्ली में पेट्रोल का भाव 84 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 91.34 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया था। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख