शेयर मंथन में खोजें

सितंबर में सिर्फ रिलायंस जियो (Reliance Jio) के उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की नयी रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2018 में केवल रिलायंस जियो (Reliance Jio) के उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा हुआ।

सितंबर में देश में दूरसंचार उपभोक्ताओं की संख्या 23.2 लाख बढ़ कर 119.14 करोड़ हो गयी। रिपोर्ट के मुताबिक कुल वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या भी 24 लाख बढ़ कर 116.92 करोड़ हो गयी।
उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़त दर्ज करने वाली एकमात्र रिलायंस जियो का उपभोक्ता आधार 1.3 करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 25.2 करोड़ हो गया। वहीं सितंबर में उपभोक्ताओं के मामले में वोडाफोन आइडिया को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। कंपनी ने 80 लाख से अधिक मोबाइल ग्राहक खो दिये। इसके अलावा भारती एयरटेल के 23 लाख, टाटा टेलीसर्विसेज के 10 लाख, बीएसएनएल के 5.36 लाख, रिलायंस कम्युनिकेशंस के 16,349 और एमटीएनएल के 9,435 उपभोक्ता घट गये।
लैंडलाइन सेवा में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या में 71,800 की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि भारती एयरटेल ने इस सेगमेंट में 16,929 नये ग्राहक जोड़े। वहीं वोडाफोन ने भी 7,080 नये लैंडलाइन उपभोक्ता हासिल किये।
ट्राई के मुताबिक सितंबर 2018 के अंत तक शीर्ष 5 दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के पास कुल ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की 97.86% बाजार हिस्सेदारी है। इनमें रिलायंस जियो (25.225 करोड़), भारती एयरटेल (9.929 करोड़), वोडाफोन (5.182 करोड़), आइडिया सेल्युलर (4.79 करोड़) और बीएसएनएल (2.012 करोड़) शामिल हैं। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"