शेयर मंथन में खोजें

तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में वर्षा में बढ़ोतरी आयेगी। यहाँ पर एक-दो जगह पर भारी वर्षा भी हो सकती है। अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमानों में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आयेगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में बारिश दर्ज की गयी। साथ ही केरल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर बारिश हुई। बाकी सभी जगह मौसम शुष्क बना रहा। देश के कई राज्यों खासकर पंजाब, हरयाणा, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और कोंकण-गोवा में दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की धुंद और कोहरा महसूस किया गया।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक ट्रफ रेखा कोमोरिन क्षेत्र से बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक तट से सटे मध्य-पश्चिमी अरब सागर पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!