शेयर मंथन में खोजें

हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाने की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी-तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

रायलसीमा, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। केरल के एक-दो स्थानों पर भी बारिश होने का अनुमान है।
वहीं असम और मेघालय के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा देखी जा सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की उम्मीद है। देश के बाकी भागों का मौसम शुष्क ही रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान सम्पूर्ण भारत में शुष्क मौसम बना रहा। हालाँकि असम में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गयी। उत्तर-पश्चिमी मध्य भारत एवं पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली शुष्क हवाएँ उत्तर-पश्चिमी भारत पर महसूस की गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय कर्नाटक पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पश्चिम मध्यांतर बंगाल की खड़ी से दक्षिण पश्चिमी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है। एक विपरीत चक्रवात कच्छ क्षेत्र पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!