शेयर मंथन में खोजें

दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे लगे तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु तथा केरल के बाकी बचे हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा देखी जा सकती है। बाकी भागों में शुष्क मौसम ही जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक और रायलसीमा के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय तमिलनाडु पर हल्की से मध्यम वर्षा देखी गयी। साथ ही कुछ स्थानों पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की गयी। दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गयी। बाकी भागों में शुष्क मौसम बना रहा। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक और उसके आस-पास बना हुआ है। एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र लक्षद्वीप पर बना हुआ है। पूर्वी दिशा से आने वाली हवाएँ दक्षिणी प्रायद्वीप पर बह रही है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"