शेयर मंथन में खोजें

सांवरिया एग्रो ऑयल्स के लाभ में 78% की कमी

सांवरिया एग्रो ऑयल्स के लाभ में 78% की कमी आयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में कंपनी का लाभ घटकर 3.42 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 15.70 करोड़ रुपये था। इस वर्ष के तिमाही में कंपनी को 268.03 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 199.33 करोड़ रुपये थी।

सांवरिया एग्रो ऑयल्स के तिमाही  नतीजे के आने बाद कंपनी के शेयर भाव में गिरावट आयी है। बीएसई में दोपहर 2.33 बजे कंपनी शेयर 3.7% की कमजोरी के साथ 24.65 रुपये पर है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख