शेयर मंथन में खोजें

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तटीय कर्नाटक, असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तटीय कर्नाटक, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ भागों में एक-दो जगह पर बारिश की संभावना है।

दक्षिणी तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। देश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहेगा। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के तापमानों में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हुई, जबकि केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमानों में हल्की गिरावट आयी है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पूर्व दिशा में आगे आगे बढ़ रहा है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र से उत्तर-तटीय कर्नाटक तक जा रही है। एक अन्य ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और साथ लगे हिन्द महासागर पर देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"