शेयर मंथन में खोजें

विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में 93.28 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी

30 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 93.28 करोड़ डॉलर बढ़ कर 393.718 अरब डॉलर हो गया।

इससे पिछले सप्ताह में फोरेक्स 79.5 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 392.785 अरब डॉलर रह गया था। आरबीआई के आँकड़ों के मुताबिक 30 नवंबर 2018 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, फोरेक्स भंडार का एक प्रमुख घटक, 78.79 करोड़ डॉलर बढ़ कर 368.487 अरब डॉलर की हो गयी, जिसका कुल भंडार पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2018 को फोरेक्स ने 426.02 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के मुताबिक 30 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में देश का स्वर्ण भंडार 15.18 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 21.150 अरब डॉलर, विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 25 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.454 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति भी 44 लाख डॉलर घट कर 2.625 अरब डॉलर रह गयी। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!