शेयर मंथन में खोजें

कृष्णमृर्ति सुब्रमण्यम बने केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार

सरकार ने कृष्णमृर्ति सुब्रमण्यम को मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति 3 साल के लिए की गयी है। कृष्णमूर्ति की नियुक्ति अरविंद सुब्रमण्यन की जगह पर की गयी है। अरविंद सुब्रमण्यन ने इस साल जुलाई में व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
वर्तमान में कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन इंडियन स्कूल ऑफ बिजनस में फाइनैंस के असोसिएट प्रोफेसर और सेंटर फॉर एनालिटिकल फाइनेंस के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। सुब्रमण्यन शिकागो बूथ से पीएचडी हैं और आईआईटी और आईआईएम के छात्र रह चुके हैं। सुब्रमण्यन की गिनती दुनिया के उच्च कोटि के बैंकिंग, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और इकनॉमिक पॉलिसी एक्सपर्ट में होती है। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख