शेयर मंथन में खोजें

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में वर्षा की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में वर्षा होने की संभावना है।

वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तरी हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ दक्षिणी हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों समेत हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तरी राजस्थान पर मध्यम से घनी धुंध छायी रहेगी। पूर्वी भारत और देश के उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमानों में हल्की बढ़त होगी। शेष मध्य भारत में मौसम गर्म रहेगा और दिन कड़कती धूप वाले होंगे।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा दर्ज की गयी। वहीं केरल और तमिलनाडु में एक-दो जगह हल्की वर्षा हुई। जबकि देश के शेष हिस्सों में शुष्क मौसम ही बना रहा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में हल्की से मध्यम धुंध छायी रही। मध्य और पूर्वी भारत तथा दक्षिणी राज्यों के कुछ हिस्सों में कोहरे की स्थिति भी देखी गयी। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तापमानों में मामूली गिरावट आयी है। पंजाब के अमृतसर में तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा प्रणाली के रूप में उत्तरी पाकिस्तान और साथ लगे क्षेत्रों पर बना हुआ है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी पाकिस्तान और साथ लगे राजस्थान पर देखा जा सकता है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और साथ लगे मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा श्रीलंका तट और साथ लगे दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर है। एक अन्य ट्रफ रेखा इस सिस्टम से दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और साथ लगे अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक जा रही है। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!