शेयर मंथन में खोजें

वित्तीय सुधार के लिए बैंक क्रेडिट की डिलीवरी के दिशानिर्देश से बढ़ेगा रिफायनेसिंग का खतरा

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रा) ने बैंक ऋण की डिलीवरी के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दिशानिर्देशों से छोटी से मध्यम अवधि में कॉर्पोरेट क्षेत्र के लिए रिफाइनेंसिंग के जोखिम बढ़ जायेंगे, जबकि कर्जदार के रूप में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों पर सीमित प्रभाव पड़ेगा।

ऐसे माहौल में जब ब्याज दरों में सख्ती की जा रही हो और बैंकों एवं पूँजी बाजार में जोखिम लेने की इच्छा कम होती जा रही हो, तो ऐसे में इन दिशानिर्देशों से भारतीय कॉर्पोरेट कर्जदारों के ऋण व्यवहार में व्यापक बदलाव की आवश्यकता होगी।
नये दिशानिर्देशों में कहा गया है कि मंजूर की गयी 1.5 अरब रुपये और उससे अधिक की फंड-आधारित कार्यशील पूँजी सीमा (ऐड हॉक सीमा और अस्थायी ओवरड्राफ्ट सहित, निर्यात क्रेडिट और बिल डिस्काउंटिंग को छोड़ कर) में कम-से-कम 40% 'ऋण घटक' (डब्लूसीएल) शामिल होना चाहिए। शेष राशि को 1 अप्रैल 201 9 से प्रभावी नकद क्रेडिट सीमा के रूप में स्वीकृत किया जा सकता है। पूरे डब्लूसीएल घटक का उपयोग करने के बाद ही कर्जदार को नकद ऋण वाले हिस्से का उपयोग करने की अनुमति दी जायेगी। इन दिशानिर्देशों के अनुसार 1 जुलाई 2019 से डब्लूसीएल का हिस्सा बढ़ा कर 60% करने की आवश्यक होगी। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख