शेयर मंथन में खोजें

"निजी कारणों से" उर्जित पटेल (Urjit Patel) ने दिया आरबीआई (RBI) से त्यागपत्र

सरकार के साथ मतभेद की अटकलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के गवर्नर उर्जित पटेल (Urjit Patel) अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ दिया है। 54 वर्षीय पटेल ने एक संक्षिप्त बयान में कहा है, "अपने निजी कारणों से मैंने तत्काल प्रभाव से अपना वर्तमान पद छोड़ने का फैसला किया है।" वे 4 सितंबर 2016 को आरबीआई (RBI) के गवर्नर बने थे। इससे पहले वे 3 साल की अवधि तक आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के पद पर थे।
पिछले कुछ समय से आरबीआई और सरकार के बीच गंभीर मतभेद की अटकलें खबरों में छायी हुई थीं। हालाँकि 19 नवंबर को आरबीआई के निदेशक बोर्ड की 9 घंटे चली बैठक के बाद ऐसा माना जा रहा था कि ज्यादातर विवादित मुद्दों पर सरकार और आरबीआई के बीच सहमति बन गयी है। हालाँकि उर्जित पटेल के बयान में ऐसे किसी कारण का कोई उल्लेख नहीं है, मगर इस त्यागपत्र को महीने भर पहले के विवाद की पृष्भभूमि में ही देखा जा रहा है। विपक्ष ने इसे आरबीआई की संस्थागत स्वायत्तता पर हमला बताया है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख