शेयर मंथन में खोजें

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छाया रहेगा घना कोहरा - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना, कर्नाटक के उत्तरी हिस्सों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ भागों पर वर्षा हो सकती है।

साथ ही तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में एक-दो जगह पर बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो जगह पर घना कोहरा छाया रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। उधर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर मध्यम वर्षा हुई। साथ ही दक्षिणी केरल में एक-दो जगह पर हल्की वर्षा अनुभव की गयी। हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में न्यूनतम तापमानों में कमी आयी है। शेष हिस्सों पर मौसम शुष्क ही रहा। दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक डीप डिप्रेशन दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी आंतरिक कर्नाटक पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण छतीसगढ़ से विदर्भ और तेलंगाना द्वारा होते हुए, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और साथ लगे इलाकों पर देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"