शेयर मंथन में खोजें

उत्तरी-तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर भारी बारिश होने की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी-तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर भारी बारिश होने की संभावना है।

वहाँ वातम्य हवाएँ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहेंगी। वहीं आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु पर दस्तक देने वाली प्रणाली (System) के चलते वहाँ हवाओं की गति में वृद्धि होगी और समुद्री हालात बेहद खराब रहेंगे। पूर्वोत्तर भारत में बारिश तेज होने के आसार हैं।
इसके अलावा उत्तरी तमिलनाडु, पूर्वी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पूर्वी छत्तीसगढ़, दक्षिणी झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल साथ ही बाकी बचे ओडिशा पर हल्की बारिश हो सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर तटीय तमिलनाडु के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा देखी गयी। वहीं अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की गयी। उत्तर-पश्चिमी मैदानी भागों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। दूसरी ओर दक्षिणी छत्तीसगढ़, पश्चिमी ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भारत के बाकी भागों पर धुंध देखने को मिली। पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट देखी गयी। दूसरी ओर पंजाब और कोंकण के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
14 दिसंबर को बना हुआ डीप-डिप्रेशन अब पश्चिमी दिशा में बढ़ चुका है और इस वक्त 8.4’N और 85.5’E पर बना हुआ है। यह डिप्रेशन दक्षिण-पूर्वी चेन्नई से 700 किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है। यह डिप्रेशन जल्ध ही चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो जायेगा। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अरब सागर के मध्यांतर भागों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र लक्षद्वीप के आस-पास बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवा का बहाव निचले स्तर पर अब कम हो चुका है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"