शेयर मंथन में खोजें

उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर भीषण वर्षा होने की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान समुद्री हालत बेहद खराब रहेंगे और वायु की गति 110 किलोमीटर तक पहुँच जायेगी।

उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर भीषण वर्षा होने की संभावना है। तेलंगाना, छतीसगढ़, पश्चिम बंगाल और झारखंड पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। उत्तरी तमिलनाडु, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों पर हल्की वर्षा हो सकती है। उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों पर कोहरा छाया रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु पर आँधी हवाएँ महसूस की गयी। साथ ही समुद्री हालत बेहद खराब रहे। विजयवाड़ा पर 242 मिमी के साथ भारी वर्षा रिकॉर्ड की गयी। आंध्र प्रदेश में भी कुछ भागों पर भारी बारिश हुई। उत्तरी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर हल्की से म्ध्यम वर्षा देखी गयी। पंजाब, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों पर मध्यम कोहरा छाया रहा। बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्य साथ ही, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों और पहाड़ो के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के अधिकतम तापमान में गिरावट महसूस की गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
चक्रवाती तूफान फेथाई उत्तर-उत्तरपश्चिमी दिशा में बढ़ चुका है और इस वक्त आंध्र प्रदेश तट से 160 किलोमीटर दक्षिण-पूर्वी मछलीपट्टनम और 190 किलोमीटर काकीनाडा पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और उसके आस-पास बना हुआ है। एक निचले स्तर का चक्रवाती क्षेत्र उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तट तक बनी हुई है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"