शेयर मंथन में खोजें

आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक, केरल और बाकी के तमिलनाडु में हल्की वर्षा का अनुमान - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जैसे-जैसे मौसम प्रणाली दक्षिणी भागों के पास आती जायेगी तटीय तमिलनाडु पर वर्षा गतिविधि बढ़ेगी।

दक्षिणी तमिलनाडु पर मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। यहाँ एक-दो जगह पर भारी वर्षा भी हो सकती है। वहीं आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक, केरल और बाकी के तमिलनाडु में हल्की वर्षा होने का अनुमान है।
भारत के उत्तर-पूर्वी भागों में भी हल्की वर्षा का अनुमान है। इन भागों में रात के समय तापमानों में और कमी आयेगी। बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एक-दो जगह पर मध्यम कोहरा छा सकता है। इसके अलावा मध्य भारत में पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में रात के तापमान में हल्की बढ़त होगी। वहीं उत्तर भारत में ठंड की स्थिति और प्रबल होगी। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की धुंद छायी रहेगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान देश में मुख्यतः शुष्क मौसम बना रहा। अंडमान-निकोबार द्वीप समुह में मध्यम वर्षा हुई, जबकि लक्षद्वीप और कराईकल में हल्की वर्षा दर्ज की गयी। त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। वहीं बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में हल्की से मध्यम धुंद बनी रही। देश के मध्य और पूर्वी भागों में न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री और गिरे हैं, जबकि पंजाब, मध्य महाराष्ट्र और देश के दक्षिणी भागों में न्यूनतम तापमानों में बढ़त दर्ज की गयी। सीकर में आज का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो 0.5 डिग्री पर रहा। राजस्थान, हरयाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और कच्छ में एक दो जगह पर शीत लहर कायम रही।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्यांतर रेखा और साथ लगे श्रीलंका तट पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से मध्य-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश पर बना हुआ है। इसके अलावा एक ट्रफ रेखा उत्तरी अरब सागर से तटीय गुजरात होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है। एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी मध्य प्रदेश पर देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"