शेयर मंथन में खोजें

आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिणी कर्नाटक, मेघालय, पश्चिमी असम, अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तटीय तमिलनाडु पर बारिश होने की संभावना है।

दक्षिणी तटीय भागों पर हल्की से मध्यम वर्षा, साथ ही कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिणी कर्नाटक, मेघालय, पश्चिमी असम, अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब में शीत लहरों का प्रकोप जारी रहेगा। साथ ही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पाला भी पड़ने की संभावना हैं।
उधर पूर्वोत्तर राज्यों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी और हल्के से मध्यम कोहरा भी बना रहेगा। मध्य भारत में शुष्क मौसम बना रहेगा। यहाँ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। तटीय गुजरात पर कुछ स्थानों पर कोहरा भी छाने की उम्मीद है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। यहाँ हल्के से मध्यम कोहरा भी छाने की उम्मीद है। प्रदूषण खराब श्रेणी में ही बना रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय तमिलनाडु पर अच्छी वर्षा देखी गयी। कई जगहों पर मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गयी। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह पर हल्की बारिश हुई। बाकी भागों में मौसम शुष्क ही रहा। पंजाब पर घना कोहरा छाया रहा, तो वहीं दूसरी ओर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों पर मध्यम कोहरा छाया रहा। बाकी भागों में धुंध छायी रही। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली।
इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और गुजरात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। दिल्ली में शीत लहर के बीच दृश्यता 300 मिटर तक बनी रही।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका और उससे सटे तटीय तमिलनाडु पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से भूमध्य रेखा की ओर बढ़ रही है। एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश और उससे सटे त्रिपुरा पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी बिहार से पूर्वोत्तर राज्यों तक बढ़ रही है। एक और ट्रफ रेखा दक्षिणी पाकिस्तान से पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ रही है। एक विपरीत चक्रवात उत्तरी कर्नाटक पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"