शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में और गिरेगा तापमान - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिणी अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह पर हल्की वर्षा देखी जा सकती हैं।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती हैं। बाकी भागों में शुष्क मौसम ही बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड पर शीत लहर के साथ पाला भी पड़ने की संभावना हैं। पंजाब, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर घना कोहरा छा सकता है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तरी तटीय महाराष्ट्र पर हल्के से मध्यम कोहरा छायेगा। पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तरी तटीय महाराष्ट्र के न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी। दिल्ली प्रदूषण खराब श्रेणी में ही बना रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पंजाब पर शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान पर घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली और आस-पास मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। पालम क्षेत्र में शून्य दृशयता बनी रही। बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरा देखा गया। दक्षिण तटीय तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण तटीय कर्नाटक पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक ट्रफ रेखा कोमोरिन क्षेत्र से दक्षिण-पूर्वी अरब सागर की ओर बढ़ रही है। एक दूसरी ट्रफ रेखा हिन्द महासागर से दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास बना हुआ है। यह प्रणाली पूर्वी उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ेगी। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश और उससे लगे दक्षिणी असम पर बना हुआ है। एक विपरीत चक्रवात विदर्भ और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"