शेयर मंथन में खोजें

जम्मू-कश्मीर और उत्तरी हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी आंध्र प्रदेश, आस-पास के रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम के ऊपरी क्षेत्रों और नागालैंड पर हल्की वर्षा हो सकती है। साथ ही जम्मू-कश्मीर और उत्तरी हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा।
वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर-पूर्वी राज्यों में हल्के से मध्यम कोहरा छाये रहने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इन क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों में तापमान में मामूली गिरावट जारी रहेगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में मध्यम वर्षा देखने को मिली। वहीं तमिलनाडु, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय पर हल्की वर्षा हुई। पंजाब, असम, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर के बाकी राज्यों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति देखी गयी। इसके अलावा उत्तर एवं मध्य भारत में उत्तर पश्चिमी हवाएँ चलने के कारण दिन के तापमानों में 3 से 4 डिग्री की कमी आयी है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान और साथ लगे जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य-पूर्वी अरब सागर पर देखा जा सकता है। साथ ही एक ट्रफ रेखा यहाँ से दक्षिणी केरल तट तक जा रही है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य आंध्र प्रदेश और साथ लगे क्षेत्रों पर देखा जा सकता है। अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा पर एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"