शेयर मंथन में खोजें

नए साल पर सरकार का तोहफा, LPG सिलिंडर की कीमतों में भारी कटौती

केंद्र सरकार ने नये साल के मौके पर उन देशवासियों को तोहफा दिया है, जो एलपीजी गैस सिलिंडर का प्रयोग करते हैं।

घरेलू गैस सिलिंडरके दामों में बढ़ी कटौती की गई है जो एक जनवरी, 2019 से लागू होगी। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलिंडर 120.50 रुपये सस्ता मिलेगा। सब्सिडी वाला सिलिंडर भी 5.91 रुपये सस्ता हुआ है।
इससे पहले नवंबर में भी सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडरों की कीमत में 6.52 रुपये की कटौती की गयी, जबकि बिना सब्सिडी वाले गैस सिलिंडरों की कीमत में 133 रुपये की कटौती की गयी। गैस सिलिंडर की कीमत की कटौती 31 दिसंबर 2018 की आधी रात से ही लागू हो गयी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रही है लगातार गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती की वजह से कीमतों में कटौती की गयी है। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख