शेयर मंथन में खोजें

1 जनवरी से वाहन चालकों का बीमा होगा 15 लाख रुपये, जानिए - कितनी देना होगी किस्त

नए साल के पहले दिन से दो पहिया और कार चलाने वालों के लिए 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा (Accidental Insurance Cover) होगा।

इंश्‍योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने 1 जनवरी 2019 से इसे अनिवार्य कर दिया है। इस बारे में सबसे पहले 20 सितंबर को एक सर्कुलर जारी किया था। हालांकि, अंतिम सर्कुलर 11 नवंबर को जारी किया गया।
पहली जनवरी से वाहन चलाने वालों का एक्‍सीडेंटल इंश्‍योरेंस कवर यानी दुर्घटना बीमा 15 लाख रुपये हो जाएगा। इसके लिए 750 रुपये का प्रीमियम भी तय किया गया है। इसका मतलब हुआ कि 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा पाने के लिए वाहन चालकों को अपनी जेब से अब सालाना 750 रुपये देने होंगे।
31 दिसंबर 2018 तक वाहन चालकों को अधिकतम 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलता था। दोपहिया वाहनों के लिए यह रकम एक लाख रुपये और कॉमर्शियल या प्राइवेट कारों के लिए दुर्घटना बीमा की रकम 2 लाख रुपये थी।
आईआरडीए (IRDAI) के सर्कुलर के अनुसार, अगर किसी व्‍यक्ति का अनिवार्य दुर्घटना बीमा कवर एक्‍सपायर हो रहा है, तो वह किसी भी जनरल इंश्‍योरेंस कंपनी से अनिवार्य दुर्घटना बीमा कवर ले सकता है। यह कवर उस व्‍यक्ति के सभी वाहनों/ड्राइविंग पर लागू होगा। दूसरे शब्‍दों में कहें तो अनिवार्य दुर्घटना बीमा कवर पॉलिसी तभी मान्‍य होगी जब मालिक/चालक अपने नाम से खरीदे गये वाहन चला रहा होगा। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख