शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर में केवल रिलायंस जियो और बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या में हुई बढ़ोतरी

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की नयी रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2018 में केवल रिलायंस जियो (Reliance Jio) और बीएसएनएल (BSNL) के उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा हुआ।

बता दें कि सितंबर में सिर्फ रिलायंस जियो ही अपना उपभोक्ता आधार बढ़ाने में कामयाब रही थी। सितंबर में 25.22 करोड़ के मुकाबले अक्टूबर 2018 के अंत तक जियो के उपभोक्ताओं की संख्या 26.27 करोड़ हो गयी।
ट्राई की नयी रिपोर्ट के अनुसार देश में जीएसएम, सीडीएमए और एलटीई तीनों को मिला कर वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या में अक्टूबर में 0.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। अक्टूबर में यह संख्या 117 करोड़ तक पहुँच गयी, जबकि सितंबर में कुल 116.92 करोड़ वायरलेस उपभोक्ता थे। इनमें शहरी क्षेत्रों में वायरसेल उपभोक्ताओं की संख्या अक्टूबर में 64.82 करोड़ रही, जो सितंबर में 64.77 करोड़ थी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में वायरलेस ग्राहकों की संख्या 52.15 करोड़ से बढ़ कर 52.17 करोड़ हो गयी।
उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़त दर्ज करने दूसरी कंपनी बीएसएनएल ने अक्टूबर में 3.64 लाख ग्राहक जोड़े, जिससे इसके कुल 11.34 करोड़ ग्राहक हो गये हैं।
वहीं वोडा-आइडिया के विलय के बाद तैयार हुई देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या 73.61 लाख घट कर 42.76 करोड़ रह गयी। इसके अलावा भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में अक्टूबर 2018 के अंत तक 18.64 लाख की गिरावट के साथ 34.16 करोड़ रह गयी। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख