शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में अमरीकी डालर के मुकाबले 22 पैसे गिरकर 70.40 रुपये प्रति डॉलर पर खुला रुपया

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 22 पैसे लुढ़ककर 70.40 के स्तर पर पहुँच गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशों में प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती और घरेलू इक्विटी बाजार में गिरावट ने स्थानीय इकाई को नीचे खींच लिया, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने रुपये के नुकसान को कम किया।
इँटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज (फॉरेक्स) बाजार में, रुपया 70.30 पर खुला और अपने पिछले बंद के मुकाबले 22 पैसे कमजोर होकर 70.40 डॉलर प्रति डॉलर पर आ गया। बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 75 पैसे की गिरावट के साथ 70.18 के स्तर पर खुला था।
वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.86% की गिरावट के साथ 54.44 प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, विदेशी फँडों ने शुद्ध रूप से पूँजी बाजार से 621.06 करोड़ रुपये निकाले, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 226.18 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
30 शेयरों वाला बीएसई इँडेक्स 84.30 अँक यानि 0.23% की गिरावट के साथ 35,807.22 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 34 अँक यानि 0.32% की गिरावट के साथ 10,758.50 पर कारोबार कर रहा था। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख