शेयर मंथन में खोजें

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में छाया रहेगा घना कोहरा - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर बारिश काफी कम हो जायेगी।

जम्मू और कश्मीर में हल्की बारिश जारी रह सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। असम और मेघालय में भी बारिश की संभावना है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। हालाँकि समय बढ़ने के साथ तीव्रता में थोड़ी कमी आयेगी। दिल्ली में प्रदूषण 'बहुत खराब' श्रेणी में रहेगा। शीत लहर की स्थिति देश के अधिकांश हिस्सों से समाप्त हो जायेगी। मगर तेलंगाना और विदर्भ के कुछ हिस्सों को शीट लहर की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। बाकी सभी जगहों पर मौसम शुष्क रहा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण अधिक रहा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
वर्तमान में पश्चिमी हिमालय पर बना पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्व की ओर बढ़ रहा है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 जनवरी की शाम तक जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करेगा। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी राजस्थान और आस-पास के क्षेत्र में बना हुआ है। महाराष्ट्र पर एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मौजूद है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र पर है। इस प्रणाली से एक ट्रफ रेखा बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी तक जा रही है। असम के निचले स्तरों पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"