शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे मजबूत

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे की मजबूती के साथ 69.95 पर खुला।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों का कहना है कि प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी देखी गयी है। घरेलू मोर्चे पर इक्विटी बाजार में तेजी से रुपये को बल मिल रहा है।
इँटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया 69.95 पर खुला, जिसमें पिछले बंद भाव से 34 पैसे की मजबूती देखी गयी। गुरुवार को रुपये में लगातार दो दिनों से कमजोरी देखी जा रही थी और डॉलर के मुकाबले 2 पैसे गिरकर 70.20 पर बंद हुआ था।
हालाँकि, व्यापारियों ने कहा कि महत्वपूर्ण विदेशी निवेश के वापस होने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से भी घरेलू मुद्रा में उतार-चढ़ाव देखा गया। विदेशी फंडों ने शुद्ध आधार पर पूँजी बाजार से 972.81 करोड़ रुपये निकाले, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 34.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.13% बढ़कर 56.02 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स ने शुक्रवार को लगभग 200 अंकों की वापसी की और घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली के बीच ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में रिकवरी से एनएसई निफ्टी ने 10,700 अंक की बढ़त हासिल की। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख