शेयर मंथन में खोजें

लगातार दूसरे दिन की गयी पेट्रोल, डीजल के दाम में कटौती

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में शनिवार को भी कटौती की गयी।

मूल्य संशोधन के बाद, प्रमुख भारतीय शहरों में पेट्रोल 15-16 पैसे सस्ता हो गया, जबकि डीजल 18-20 पैसे सस्ता हो गया। दिल्ली में पेट्रोल आज 68.29 रुपये पर बिक रहा है, जबकि शुक्रवार को 68.44 रुपये था। डीजल 62.26 रुपये पर है, कल 62.44 रुपये प्रति लीटर था। पेट्रोल की कीमतें एक साल के सबसे निचले स्तर पर हैं, जबकि डीजल की कीमतें नौ महीने के निचले स्तर पर हैं।
मुंबई में शनिवार को मूल्य कटौती के बाद पेट्रोल की कीमत 74 रुपये से नीचे आ गयी। पेट्रोल की कीमत आज 73.95 रुपये प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी में डीजल शुक्रवार को 65.34 रुपये की तुलना में 20 पैसे नीचे 65.14 रुपये पर है।
चेन्नई में, कीमत में कटौती के बाद पेट्रोल की कीमत 71 रुपये से नीचे आ गई और 70.85 रुपये पर है। चेन्नई में डीजल शनिवार को 65.72 रुपये में बिका। कोलकाता में, पेट्रोल 15 पैसे सस्ता हो गया और 70.43 रुपये में बिक रहा है, डीजल 18 पैसे सस्ता हो गया और 64.03 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
पिछले साल अक्टूबर की शुरुआत से अब तक पेट्रोल, डीजल की कीमतें 20% के करीब गिर गयी हैं, क्योंकि इन तीन महीनों में कच्चे तेल की कीमतें लगभग 40% कम हुयी हैं। क्रूड की कीमत में गिरावट भारत के लिए फायदेमंद है, क्योंकि भारत अपनी आवश्यकता का 80% से अधिक आयात करता है। गिरावट से देश के चालू खाते के घाटे को कम करने में मदद मिलेगी और मुद्रास्फीति घटेगी, जिससे आरबीआई से रेपो दर में कटौती की उम्मीद भी की जा सकती है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख