शेयर मंथन में खोजें

देश के अधिकांश हिस्सों में रहेगा शुष्क मौसम - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम जारी रहेगा।

10 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश की उच्चतर पहुँच पर भी वर्षा और बर्फबारी की उम्मीद है। वहीं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर छिटपुट बारिश संभव है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। इस बीच पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान गिर सकता है। दिल्ली के प्रदूषण में मामूली सुधार भी देखा जायेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। बाकी सभी स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहा। गंगा के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में कोहरे की तीव्रता कम हो गयी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में मध्यम कोहरा देखा गया। दिल्ली के प्रदूषण स्तर में और सुधार हुआ है। कई स्थान अब मध्यम से खराब श्रेणी में आ गये हैं।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्र पर बना है। मिजोरम और आस-पास के क्षेत्र में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-आंतरिक कर्नाटक के ऊपर एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर और मध्य भारत में शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"