शेयर मंथन में खोजें

फेड के ब्याज दरों में वृद्धि पर अनिश्चितता, डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत हुआ रुपया

फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद जारी किए गये मिनट्स ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर अनिश्चितता बढ़ गयी है, जिससे अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी देखी गयी है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 70.32 के स्तर पर पहुँच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशों में अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और ताजा विदेशी मुद्रा प्रवाह से रुपये को सहारा मिला। यूएस फेड की नवीनतम नीति की बैठक के मिनटों से पता चला है कि नीति निर्धारक अर्थव्यवस्था में मंदी को रोकने के लिए ब्याज दरों में वृद्धि की गति को धीमा कर सकते हैं।
इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में रुपया कमजोर होकर 70.49 रुपये पर खुला, लेकिन जल्द ही 70.32 पर पहुँच गया, जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे मजबूत होकर था। बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 70.46 के स्तर पर बंद हुआ था।
वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 60.89 प्रति बैरल पर, 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इस बीच, विदेशी फंडों ने शुद्ध आधार पर पूँजी बाजार से 276.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 439.67 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
बीएसई सेंसेक्स 27.62 अंक या 0.08% नीचे 36,185.29 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 10, 839.65 पर, 15.50 अंक या 0.14% पर कारोबार कर रहा था। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख