शेयर मंथन में खोजें

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हरियाणा और पश्चिम राजस्थान के एक या दो स्थानों और पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। दक्षिण भारत में एक बार फिर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश की तीव्रता बढ़ जायेगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। पश्चिम राजस्थान और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के एक-दो हिस्सों में हल्की बारिश देखी गयी। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के उत्तरी हिस्सों के साथ विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा देखा गया।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान में बना है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र में है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!