शेयर मंथन में खोजें

दिसंबर में कुल घरेलू बिक्री में 3% की गिरावट, यात्री वाहन बिक्री भी घटी : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार देश में वर्ष दर वर्ष आधार पर दिसंबर में कुल वाहनों की बिक्री में 3% की गिरावट हुई।

दिसंबर 2017 में 16,66,878 इकाइयों की तुलना में 2018 की समान अवधि में कुल 16,17,352 वाहन बिके। इस दौरान यात्री वाहनों की बिक्री भी 2,39,723 इकाई से 0.4% की गिरावट के साथ 2,38,692 इकाई और यात्री कारों की बिक्री 1,58,338 इकाई से 2% घट कर 1,55,159 इकाई रह गयी। हालाँकि मोटरसाइकिलों की बिक्री बढ़ी है, जो कि 7,88,334 इकाई से 0.6% की मामूली बढ़त के साथ 7,93,061 इकाई रही।
इसके अलावा साला दर साल आधार पर दिसंबर में देश भर में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 12,87,766 इकाइयों की तुलना में 2.2% की गिरावट के साथ 12,59,026 इकाई रह गयी, जबकि वाहन कंपनियों ने 82,409 इकाइयों के मुकाबले 7.8% कम 75,984 कारोबारी वाहन बेचे। इसके अलावा पूरे 2018 में देखें तो यात्री वाहनों की बिक्री 2017 में 32,30,614 इकाई से 5.08% की बढ़ोतरी के साथ 33,94,756 इकाई रही। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!