शेयर मंथन में खोजें

उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने का अनुमान है।

उधर असम में एक-दो जगह पर हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आयेगी। वहीं उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में धुंध की संभावना फिलहाल नहीं है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर मध्यम वर्षा और बर्फबारी देखी गयी। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में एक-दो जगह पर हल्की वर्षा दर्ज की गयी। हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश के हिस्सों और गुजरात में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आयी। दिल्ली- एनसीआर पर प्रदूषण का स्तर खराब से बेहद खराब श्रेणी में रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पूर्वी जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। यह सिस्टम अब पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा झारखंड से दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक जा रही है। एक अन्य ट्रफ रेखा आंतरिक कर्नाटक से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!