शेयर मंथन में खोजें

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में घट सकती है ठंड - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश शुरू हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली का प्रदूषण अपरिवर्तित रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। उत्तराखंड और असम पर घना कोहरा देखा गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री तक गिर गया। गुजरात और उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक चला गया। दिल्ली के प्रदूषण में मामूली सुधार हुआ है। शीत लहर की स्थिति ने राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में वापसी की है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान पर है। दक्षिण पूर्वी अरब सागर में कोमोरिन क्षेत्र से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। उप-हिमालय पश्चिम बंगाल से गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!