शेयर मंथन में खोजें

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ वर्षा संभव - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर घने कोहरे के साथ बादल छा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों और विदर्भ के कुछ स्थानों पर और मराठवाड़ा के एक दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ वर्षा हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर न्यूनतम तापमान घटने की उम्मीद है। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान गिर जायेगा। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है। राजस्थान, दिल्ली और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वी राजस्थान के एक दो स्थानों पर छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें हुई। ठंडे दिन की स्थिति पंजाब और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों से विदा हो गयी है। पश्चिम राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया। दिल्ली प्रदूषण में वृद्धि हुई है और अब अधिकांश स्थानों पर 'मध्यम' श्रेणी में है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों में है। तटीय तमिलनाडु के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा में इन दो चक्रवाती हवाओं के क्षेत्रों के बीच एक ट्रफ रेखा जा रही है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में बना हुआ है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!