शेयर मंथन में खोजें

पंजाब, हरियाणा, विदर्भ, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीत लहर की स्थिति रहेगी - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, विदर्भ, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

ओडिशा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा में कई स्थानों पर मध्यम वर्षा का अनुमान है। नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तेलंगाना, रायलसीमा और साथ लगे दक्षिण-तटीय आंध्र प्रदेश पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गयी। आंतरिक तमिलनाडु में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, मेघालय, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में एक-दो जगह पर बारिश हुई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, विदर्भ और राजस्थान में शीत लहर की स्थिति बनी रही। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री से नीचे दर्ज किये गये।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और साथ लगे पाकिस्तान पर देखा जा सकता है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम पर देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा आंतरिक ओडिशा से दक्षिणी तेलंगाना तक जा रही है। एक अन्य ट्रफ रेखा कोमोरिन क्षेत्र से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य-पूर्वी अरब सागर से लगे उत्तरी कर्नाटक और महाराष्ट्र तट पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी अंडमान और साथ लगे मध्यांतर हिन्द महासागर पर देखी जा सकती है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"