शेयर मंथन में खोजें

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना हैं।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हल्की बौछारें हो सकती हैं। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में न्यूनतम तापमान गिरेंगे। उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं के कारण दिल्ली, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरेंगे। दिल्ली प्रदूषण में हल्का सुधार आयेगा। प्रदूषण अधिकांश स्थानों पर ‘खराब से मध्यम’ श्रेणी में रहेगा। वहीं एक-दो स्थानों पर ‘बहुत खराब श्रेणी’ में रिकॉर्ड किया जायेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बर्फबारी देखी गयी। उत्तराखंड पर हल्की से मध्यम वर्षा, तो वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा रिकॉर्ड हुई। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तर और उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हल्की बारिश रिकॉर्ड हुई। हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के पश्चिमी भागों पर न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री गिरे। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आयी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, विदर्भ, बिहार, झारखंड, ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़े। दिल्ली में प्रदूषण खराब श्रेणी में बना रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में बढ़ रहा है। इससे प्रभावित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और हरियाणा पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र लक्षद्वीप क्षेत्र पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक से मराठवाड़ा की ओर जा रही है। (शेयर मंथ, 01 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"