शेयर मंथन में खोजें

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश पर छाया रहेगा घना कोहरा - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों पर न्यूनतम तापमान 1-3 डिग्री बढ़ेंगे।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश पर घना कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ने की उम्मीद है। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पर बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान पर बादल छाये रहेंगे।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क बना रहा। हालाँकि दक्षिणी तटीय तमिलनाडु, कराईकल और आस-पास के स्थानों पर हल्की बारिश देखी गयी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश पर घना कोहरा छाया रहा। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री गिरे, जबकि राजस्थान, गुजरात, उत्तरी कोंकण-गोवा और पश्चिमी मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़े। दिल्ली में प्रदूषण खराब श्रेणी में ही रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफ़गानिस्तान पर बना हुआ है। एक विपरीत चक्रवात पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी असम पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा मालदीव से पूर्वी अरब सागर के मध्य भाग की ओर जा रही है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!