शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो के लाभ में 22% की कमी, शेयरों में उछाल

बजाज ऑटो(स्टैडअलोन) के लाभ में 22% की कमी आयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 166 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 214 करोड़ रुपये था। इस वर्ष के तिमाही में कंपनी को 2141 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 2544 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का ऑपरेटिंग एबिटा मार्जिन बढ़कर 14.5% हो गया, जबकि पिछले वर्ष 2007 में यह मार्जिन 13.6% था। कंपनी ने इस तिमाही में 4,93,748 वाहन बेचे,जबकि पिछले वर्ष 2007 में यह संख्या 7,13,135 थी। जो पिछले वर्ष के मुकाबले 30% कम है। कंपनी के तिमाही  नतीजे आने के बाद इसके शेयर भाव में सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 2.38 बजे कंपनी के शेयर 6% की मजबूती के साथ 465.05 रुपये पर है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख