शेयर मंथन में खोजें

जनवरी में घरेलू यात्री वाहन बिक्री 1.87% घटी : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार देश में वर्ष दर वर्ष आधार पर जनवरी में घरेलू यात्री वाहन बिक्री में 1.87% की गिरावट आयी।

जनवरी 2018 में 2,85,467 इकाइयों की तुलना में 2019 की समान अवधि में कुल 2,80,125 यात्री वाहन बिके। इस दौरान कारों की बिक्री भी 184,264 इकाई से 2.65% की गिरावट के साथ 1,79,389 इकाई और मोटरसाइकिल बिक्री 10,54,757 इकाई से 2.55% घट कर 10,27,810 इकाई रह गयी।
जनवरी में कुल दोपहिया वाहनों की बिकवाली में 5.18% की गिरावट आयी। कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 16,84,761 इकाइयों की तुलना में 15,97,572 इकाई रह गयी। हालाँकि कारोबारी वाहनों की बिक्री 2.21% की बढ़ोतरी के साथ 87,591 इकाई पर पहुँच गयी। इसके अलावा सभी श्रेणियों में देखें तो जनवरी में कुल वाहनों की बिक्री 21,18,465 इकाई के मुकाबले 4.68% गिर कर 20,19,331 इकाई रह गयी। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!