शेयर मंथन में खोजें

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में वर्षा होने के आसार - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी आगामी 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें गिरने की उम्मीद है।
उधर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में एक-दो स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में आने वाले दिनों में भी वृद्धि होने के आसार हैं। दिल्ली में प्रदूषण खराब स्थिति में ही बना रहेगा। लेकिन दिल्ली में आज रात से बारिश शुरू हो सकती है, जिससे प्रदूषण में कमी आ सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी है। हिमाचल प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी देखने को मिली है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण गोवा में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। बिहार, झारखंड, उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
वहीं दक्षिणी प्रायद्वीप में आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री की कमी आयी है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण अधिकांश जगहों पर खराब से बेहद खराब श्रेणी में बना रहा। कुछ स्थानों पर प्रदूषण खतरनाक स्थिति तक पहुँच गया।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक ट्रफ मध्य पाकिस्तान से दक्षिणी सिंध प्रांत तक विकसित हो गयी है। बांग्लादेश और इससे सटे भागों पर हवाओं में एक चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। कर्नाटक के तटीय भागों से केरल के तटीय इलाकों तक एक ट्रफ बनी हुई है। महाराष्ट्र और इससे सटे भागों पर एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र हवाओं में दिखायी दे रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"