शेयर मंथन में खोजें

जीएसटी परिषद बैठक : रियल एस्टेट पर कर दर में कटौती का फैसला टला

जीएसटी परिषद (GST Council) ने रियल एस्टेट (Real Estate) और लॉटरी पर कर दर में कटौती का फैसला रविवार तक के लिए टाल दिया है।

साथ ही परिषद ने जनवरी महीने का सेल्स रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा भी 22 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि बुधवार को हुई जीएसटी परिषद की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने कहा कि रिटर्न दाखिल करने को लेकर हड़बड़ी के मद्देनजर सभी राज्यों के लिए समयसीमा 22 फरवरी तक बढ़ा दी गयी है। हालाँकि जम्मू-कश्मीर के लिए यह सीमा 28 फरवरी होगी। पहले समरी सेल्स रिटर्न जीएसटीआर-3बी दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 फरवरी निर्धारित थी।
बता दें कि निर्माणाधीन आवास संपत्तियों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर के संबंध में जेटली ने कहा कि सभी राज्य इस मामले में फिजिकल मीटिंग (सभी की उपस्थिति) चाहते हैं, इसलिए काउंसिल 24 फरवरी को इस संबंध में निर्णय लेने के लिए एक बार फिर से बैठक करेगी। उन्होंने बताया कि बैठक को रविवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वित्त मंत्री ने रियल एस्टेट और लॉटरी पर चर्चा जारी रहने की भी बात कही। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख